Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाशिवरात्रि, रमजान, होली व ईद को लेकर काशी की बदहाल व्यवस्था के संदर्भ में महानगर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस पार्षद दल ने नगर आयुक्त से की मुलाक़ात

Author Image
Written by
Bureau Report
वाराणसी से शिवम सरोज की रिपोर्ट

काशी में लगातार बिगड़ती जनसुविधाओं और बदहाल नागरिक व्यवस्थाओं को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त, वाराणसी से मिला प्रतिनिधिमंडल ने शहर में व्याप्त सफाई, सड़क, यातायात, जलापूर्ति, आवारा कुत्तों की समस्या सहित कई गंभीर मुद्दों को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आगामी महाशिवरात्री, रमजान माह,होली एवं ईद का पर्व मनाया जाएगा,इन सभी अवसरों पर काशी में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की भारी आवाजाही रहती है, लेकिन वर्तमान में नगर निगम की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सभी शिवालयों, मंदिरों, मस्जिदों, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होली एवं ईद के दौरान भी अतिरिक्त सफाई टीमें तैनात की जाएं, जिससे त्योहारों के समय शहर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे।साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गलियों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।कांग्रेस पार्षद दल ने बड़ी बाजार, जैतपुरा सहित कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए तत्काल डॉग कैचिंग अभियान चलाने की मांग की।इसके अतिरिक्त जैतपुरा, दशाश्वमेध, नाग कुंआ, मिर्जा बाबा, राजापुर सहित कई इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम के समय लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

Advertisement Box

प्रतिनिधिमंडल में :— महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी,सतनाम सिंह, रमजान अली,असलम खां,वोकास अंसारी,प्रमोद वर्मा,हसन मेहदी कब्बन,आशिष केशरी,अब्दुल हमीद डोडे,पुलक त्रिपाठी, विवेक यादव,अरशद लड्डू,शशि सोनकर, परमदीप तिवारी,किशन यादव,अरविन्द सेठ,रामजी गुप्ता, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कंपनी बाग में मंडलीय शाग भाजी, फल व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, किसानों ने दिखाई झलक राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन, कमिश्नर एस. राजलिंगम बोले—फूलों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

WhatsApp