
वाराणसी के शास्त्री घाट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में संविधान संवाद सभा की गई जिसमे कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया सिनेत पवन खेड़ा अजय राय, प्रयागराज सांसद समेत कई दिग्गज नेता सम्मिलित रहे.

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अजय राय ने संविधान संवाद का शास्त्री घाट पर जो सभा किया है वह सहरानीय है. इसमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से कोंग्रेसी लोग उपस्थित हुए हैं. उन्होंने एक 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जिसमें 2014 से लेकर अब तक जो विकास या विनाश हुआ उसकी एक झलक प्रस्तुत की गई है. इसमें यह दिखाया गया है कि रोहनिया स्थित प्राचीन गांधी चबूतरा को दर्शाया गया है और
मणिकर्णिका घाट पर जो मड़ी तोड़ी गई और जब बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना तो उसमें भी हजारों मूर्तियां तोड़ी गई. इस डॉक्यूमेंट्री में सब सम्मिलित है.









